Publish Date: Wed, 09 Oct 2024 08:53 AM (IST)
शहर की सुप्रसिद्ध संस्था इस्लामी केयर सर्कल का वार्षिक महोत्सव आजाद मैरिज हॉल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों में करीम ट्रस्ट के शिक्षा निदेशक डॉक्टर मोहम्मद जकरिया अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री जमील कैसर समाजसेवी राजी नौशाद मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान मतिनुल हक अंसारी सैयद मंसूर आलम खालिद नायर जमीर हुसैन मोहम्मद असद मोहम्मद इमरान गैस दानिश इकबाल तथा अफरोज हसन ने अपना योगदान दिया।इस शुभ अवसर पर 19 स्कूल कॉलेज के लगभग 200 छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति यूनिफॉर्म तथा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें 99 बच्चों को छात्रवृत्ति पचासी बच्चों को यूनिफॉर्म तथा 16 लड़कियों को सिलाई कढ़ाई ट्रेनिंग हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।लगभग 38 वर्षों से यह संस्था सामाजिक कार्यों के लिए कार्यशील है सचिव सैयद आसिफ आतिफ गुलरेज ने अपने संक्षेप व्यक्त में कहा कि उद्धार कार्य कुछ ही लोगों की कड़ी परिश्रम तथा क्षमता से परिपूर्ण होता है अतः समाज के दूसरे लोगों को भी ऐसे कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए अपने भाषण में महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया ताकि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करें मोबाइल से उन्हें दूर रखें तथा समय का सदुपयोग कर करें ताकि भविष्य में बच्चे सफलता प्राप्त कर अपने घर परिवार शहर तथा देश का नाम उज्ज्वल कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से की गई दर्सगाह फैजान अली के शिक्षक हाफिज मुबारक खान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा श्री समी अहमद खान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.