अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार.... एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल भी बरामद


Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 17:47 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 31,360 रुपये नकद, एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव निवासी मंतोष महतो अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 7.2 किलोग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 6,400 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान मंतोष महतो ने स्वीकार किया कि वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गांजा मंगाकर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी आपूर्ति करता था। इसी दौरान उसने पुलिस को जानकारी दी कि पुरुलिया निवासी शंभू गोराई और प्राण कृष्णा गोराई गांजा की नई खेप लेकर उसके घर आने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने छोटाबाकी गांव जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद बाइक से पहुंचे दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 2 किलोग्राम गांजा और 24,960 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद दोनों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जमशेदपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा बस स्टैंड से 33 किलोग्राम गांजा के साथ पटना के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.