तीन राज्यों की पुलिस के बीच अंतरराज्यीय समन्वय बैठक, नक्सलवाद, ड्रग्स और पशु तस्करी पर बनी संयुक्त रणनीति


Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 10:53 AM (IST)


 

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हुए शामिल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराज्यीय समन्वय (इंटर स्टेट बोर्ड) बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार स्वर्गियारी, जमशेदपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार खंडेलवाल, जमशेदपुर नगर के पुलिस अधीक्षक ललित मीणा सहित ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में नक्सल गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी तथा पशु तस्करी की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली संगठनों की गतिविधियों पर आसूचना (इंटेलिजेंस) साझा की गई तथा उनके विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा ड्रग्स एवं पशु तस्करी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए आपसी समन्वय मजबूत करने, नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने तथा संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर दिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.