Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 09:53 AM (IST)
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में बुधवार को हुए मतदान के सम्पन्न होने के साथ ही लगभग एक महीने की चुनावी गहमागहमी के खत्म होने के बाद गुरुवार के दिन निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के लिए सामाजिक कार्यों में भाग लेते नजर आए. लगभग एक महीने बाद सुबह 7 बजे जगने के बाद सबसे पहले उन्होंने पिता का आशीर्वाद लेकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
योगा के सम्पन्न होने और सुबह के नाश्ता के पूरा होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग चुनावी विश्लेषण किया और लगभग सभी मतदान केंद्रों में हुए मतदान की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदाताओं के अपने पक्ष में भारी उत्साह के साथ मतदान करने को अवगत कराया. कार्यकर्ताओं संग चुनावी विचार विमर्श के बाद वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए. इस दौरान जरूरतमंदों के लिए आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होने के अलावा रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुद्वारा में गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसके बाद भुइयांडीह में एक व्यक्ति के निधन होने की सूचना पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान कर उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए. इस दौरान कई लोगों ने उन्हें इस बात के लिए भी बधाई दी कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए चुनाव में खड़े हुए और बढ़िया ढंग से चुनाव लड़कर लोगों को सकारात्मक संदेश दिया. लोगों ने उन्हें संभावित जीत की शुभकामनाएं भी दी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.