वार्ड-13 में किरण कुमारी सब प्रत्याशियों पर भारी, जनता का मिल रहा अपार समर्थन


Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 20:08 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या-13 से शिक्षित, कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी किरण कुमारी ने गुरुवार को व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर उन्होंने घर-घर दस्तक दी और मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान किरण कुमारी ने मतदाताओं से 23 फरवरी को होने वाले मतदान में बैलेट पेपर पर क्रमांक 01, ‘अलमारी छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अभियान के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कें, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई की कमी और पेयजल संकट जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। लोगों का कहना था कि वर्षों से इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

किरण कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड-13 में पारदर्शी और जवाबदेह विकास मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है, जहां बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंचें।

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति करने नहीं आई हूं, बल्कि सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरी हूं। यह चुनाव केवल जीत का नहीं, बल्कि विश्वास का है। यदि आप सबका साथ मिला तो वार्ड-13 में विकास रुकेगा नहीं और आपकी आवाज कभी दबेगी नहीं।”

किरण कुमारी ने जोर देकर कहा कि मजबूत और संवेदनशील नेतृत्व ही समग्र विकास की कुंजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.