Publish Date: Sun, 31 Aug 2025 09:07 AM (IST)
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं नाम हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अगस्त माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम डिलिट किया गया । ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संदिग्ध आधार प्रविष्टियों में 15,615 नाम हटाए गए, वहीं RCMS (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) के 1,022 नाम हटाए गए हैं। छह महीना या इससे ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले मौन राशन कार्डधारियों जिनका नाम डिलिट किया गया उनकी संख्या 31,855 है, जबकि 1,023 डुप्लिकेट लाभुकों का भी नाम हटाया गया।
बता दें कि पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया, जिनमें 2,148 नाम हटाए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।
उपायुक्त ने कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी शीघ्र अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। यदि किसी ने गलती से राशन कार्ड बनाए रखा है तो स्वयं पहल कर सरेंडर करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के क्रम में अपात्र राशन कार्डधारियों के पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.