INDIAN RAILWAY : आज एक दिसंबर से थम जाएंगे 24 ट्रेनों के पहिए, झारखंड समेत कई राज्यों में संचालन होगा प्रभावित, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 15:06 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सर्दियों के मौसम में बढ़ते घने कोहरे और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए Indian Railways ने बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को पूर्णतः रद्द, आंशिक रूप से रद्द और उनके परिचालन दिनों में कटौती करने की घोषणा की है। इस फैसले का असर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्व के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे की घोषणा के अनुसार, 24 लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। रद्द की गई ट्रेनों में टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, संतरा‍गाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी कई अहम सेवाएं शामिल हैं। झारखंड के यात्रियों के लिए टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस का बंद होना सबसे बड़ा असर माना जा रहा है, जो 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।ट्रेनों के परिचालन में कटौती के तहत ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को सप्ताह में केवल सीमित दिनों पर ही चलाया जाएगा।


आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों में हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस शामिल है, जो आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस भी इसी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेगी।यात्रियों से रेलवे ने यात्रा से पूर्व ट्रेन का समय, स्थिति और संचालन की पुष्टि IRCTC वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन पर जांचने की अपील की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.