माँ की मौत से आहत.... पूर्व बैंक कर्मचारी बेटे ने पुल से छलांग लगाकर की आत्महत्या... सुसाइड नोट में लिखा माँ नही तो में नहीं ..


Publish Date: Sun, 01 Sep 2024 12:46 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शनिवार को सोनारी के डोबो पुल से एक पूर्व बैंक कर्मचारी ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम सोनारी कुम्हाडपडा निवासी 40 वर्षीय आदित्य राणा उर्फ रंजन है। आत्महत्या करने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन और दो सुसाइड नोट पुल पर ही रख दिया। सुसाइड नोट में लिखा था वह अपनी माँ की मौत से काफी आहत हैं अब वह और नही जीना चाहता इसलिए उसने ऐसा फैसला लिया है। उसके जाने के बाद उसके घरवालों को किसी तरह से परेशान नही किया जाए। छलांग लगाने के दौरान नदी में नहा रहे लोगो ने जब इस घटना को देखा तो फौरन इसकी सूचना सोनारी थाना को दी परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। रंजन के पिता आरबी राम ने बताया कि रंजन बैंक ऑफ बरोदा के गुजरात ब्रांच में कार्यरत था। 3 वर्ष पूर्व माँ की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण वह नौकरी छोड़ कर जमशेदपुर आ गया था। उसने सादी भी नहीं कि थी। 2 वर्ष पूर्व उसकी मां के देहांत हो जाने के बाद वह सदमा में चला गया। शनिवार को सुबह वह घर से एक थैला लेकर निकला और थोड़ी देर बाद उसकेआत्महत्या की सूचना मिली।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.