Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 18:26 PM (IST)
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में कावेरी रोड में शनिवार को आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह आग उर्मिला देवी के मकान में लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। मकान के वेंटीलेटर से आग की लपटें बाहर निकलती देखी जा रही थीं।
घटना के समय घर में नहीं था कोई......
खुशकिस्मती से घर में जब आग लगी तो अंदर कोई मौजूद नहीं था। वरना जनहानि भी हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग मौके पर जुट गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो आसपास के मानिंद लोगों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। फिर आग बुझाने की मशक्कत शुरू हुई। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
आग में जलने से बची महिला.......
जब आग बुझाई जा रही थी तभी उर्मिला देवी अपने घर के सामने पहुंचीं। घर में आग लगी देख वह रोने लगीं। उन्होंने बताया कि घर में रखा सारा सामान जल गया है। घर का राशन, नकदी, कपड़े, फर्नीचर, रजाई, गद्दा और पलंग सब कुछ जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें ईश्वर ने बचा लिया। वह कुछ सामान लेने घर से निकली थीं और इसी वजह से वह बच गईं। वह घर में ताला बंद कर चली गई थीं। लौट कर आईं तो देखा उनका मकान आग की लपटों से घिरा है।
महिला किसी तरह छोटा-मोटा सामान बेच कर अपना गुजारा करती है। वह घर में अकेली ही रहती है। उसका बेटा बाहर कमाता है। बेटे ने पैसा भेज कर मकान पक्का बना दिया है। मगर, मकान में अभी प्लास्टर नहीं हुआ है। उर्मिला देवी ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया और बताया कि उनका मन आज बाहर जाने का नहीं था। मगर, अंदर से बार-बार आवाज उठ रही थी कि घर में खाने के लिए कुछ सामान की जरूरत है। इसे अभी ही चल कर लाते हैं। उर्मिला देवी ने बताया कि अगर वह सामान लेने के लिए घर में ताला बंद कर नहीं जातीं तो उनके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.