बुंडू के गोसाईंडीह में भीषण हादसा, टायर फटने के बाद वाहन पलटा, जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे 4 लोगों की मौत, 12 घायल


Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 10:11 AM (IST)


 

बुंडू : रांची जिले के बुंडू में बृहस्पतिवार को टायर फटने के बाद यात्री वाहन के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी से लगभग 45 किलोमीटर दूर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह में यह घटना हुई. पुलिस के अनुसार वाहन में 16 लोग सवार थे और ये लोग आदिवासी समूहों द्वारा बुंडू में ताऊ ग्राउंड में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि घायलों को बुंडू उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा और थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से सभी घायलों को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.