Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 11:14 AM (IST)
कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में बेटी की हत्या करने के आरोप में 73 वर्षीय पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी उसी गांव के एक लड़के से बात करती थी और परिवार इस बात के खिलाफ था. उन्होंने बताया कि परिवार पर 18 वर्षीय युवती का गला घोंटकर हत्या करने और पहले शव को घर के सेप्टिक चैंबर में फेंकने तथा फिर सिर काटकर शव को नदी किनारे दफनाने का आरोप है।
अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि युवती के 20 वर्षीय भाई ने उसकी हत्या की थी, जबकि अन्य लोगों ने शव को उन दो स्थानों पर छिपाया था. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पांच फरवरी को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पीड़िता को 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की बोर्ड की परीक्षा देनी थी. पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान मरकच्चो क्षेत्र के पंचखेरो नदी के किनारे रेत के नीचे दबा हुआ एक युवती का शव 12 फरवरी को बरामद हुआ, लेकिन इसका सिर नहीं था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि वे शव को नहीं पहचानते. पुलिस को उनसे बात करने पर गड़बड़ी का संदेह हुआ, क्योंकि उनके बयान मेल नहीं खा रहे थे. सिंह ने बताया कि ब्रह्मटोली गांव स्थित आरोपियों के घर के सेप्टिक टैंक की तलाशी के दौरान पीड़िता के बालों का गुच्छा मिला. एसपी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि दो फरवरी को पीड़िता के दो भाइयों में से छोटे भाई ने उसे एक लड़के के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था और गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया था।
अधिकारी ने बताया कि उस समय घर पर केवल वे दोनों (भाई-बहन) ही मौजूद थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पहले तो शव को सेप्टिक टैंक में रखा, लेकिन उन्हें डर था कि शव से बदबू आने के कारण अपराध का खुलासा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि शव आठ दिन तक वहीं पड़ा रहा था. एसपी ने कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने (आरोपियों ने) शव को एक बोरे में डाला और नदी के किनारे ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर काट दिया और फिर शव रेत के नीचे दफना दिया.’’ उन्होंने बताया कि बाद में नदी किनारे से पीड़िता का सिर भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.