झारखंड में गर्मी का कहर जारी, 27 मई तक राहत के आसार नहीं


Publish Date: Fri, 22 May 2026 09:19 AM (IST)


 

"रांची समेत अधिकांश जिलों में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, कई इलाकों में हीटवेव और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी"

जमशेदपुर : झारखंड में गर्मी लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 27 मई तक राज्य को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पलामू, गढ़वा और चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी......

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं का प्रभाव सबसे अधिक देखा जा रहा है। पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. राज्य के कई जिलों में पिछले चार से पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना से इनकार किया है।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट.......

मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

कल से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट.......

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई से राज्य के कई हिस्सों में मौसम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि 27 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी और लू का प्रभाव बना रहेगा. राजधानी रांची में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए सिर ढंककर बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी जा रही है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम......

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धनबाद के पंचेत में सबसे अधिक 10.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी।

वहीं राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार.......

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर-पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं जताई गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.