लोक आस्था का महापर्व : छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, खरना पूजा से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानिए कब है अर्घ्य का समय


Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 12:13 PM (IST)


 

जमशेदपुर : भक्ति, आस्था और पवित्रता का प्रतीक छठ महापर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. चार दिवसीय यह पर्व अब अपने दूसरे दिन, खरना, में प्रवेश कर चुका है. नहाय-खाय से शुरू हुए व्रती अब 36 घंटे के निर्जला व्रत में प्रवेश कर चुके हैं. बताते चलें कि छठ महापर्व का दूसरा दिन ‘खरना’ या ‘लोहंडा’ कहलाता है. यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दिन से व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत करते हैं. सुबह स्नान-ध्यान के बाद व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद खरना पूजा की जाती है।

नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत.....

शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग की उपस्थिति में छठ व्रत 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ. सुबह-सुबह व्रतियों ने गंगा जल से स्नान किया और अरवा चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी और आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण किया. इसे व्रत की पवित्र शुरुआत माना जाता है।

खरना का महत्व और पूजा......

आज, रविवार को छठ व्रती खरना मना रहे हैं. इस दिन व्रती पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं. शाम को, वे आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर खीर और रोटी बनाकर पूजा करते हैं. इसके बाद, वे प्रसाद ग्रहण करते हैं और 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेते हैं. खरना प्रसाद व्रती के लिए अंतिम सात्विक भोजन माना जाता है, जो तन और मन दोनों को तपस्या के लिए तैयार करता है।

पूजा और अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त.....

खरना पूजा: शाम 5:35 से रात 8:22 बजे तक

डूबते सूर्य को अर्घ्य: शाम 5:34 बजे तक

उगते सूर्य को अर्घ्य: सुबह 6:27 बजे के बाद

सूर्यदेव को अर्घ्य और सप्तमी को पारण.....

सोमवार शाम को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे. इस दौरान व्रती तांबे या पीतल के बर्तन में जल भरकर सूर्यदेव की पूजा करते हैं. ऐसा करने से स्वास्थ्य और ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।

खरना से पारण तक छठी मैया की कृपा बरसती है......

धार्मिक मान्यता है कि खरना से पारण तक, व्रती पर छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है. यह पर्व तन, मन और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है. खरना प्रसाद में मौजूद गन्ने का रस और गुड़ त्वचा और नेत्र रोगों को दूर करता है और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.