Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:30 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की डकैती के बाद पुलिस ने फरार पांचों अपराधियों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। किसी अपराधी की गिरफ्तारी कराने या उसके संबंध में महत्वपूर्ण और विश्वसनीय सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह पांचों अपराधियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस अब अपराधियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक करने की तैयारी में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. डकैती के बाद अपराधियों की तलाश में गठित 20 पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच टीम (एसआईटी) लगातार छापेमारी कर रही है। झारखंड के विभिन्न शहरों के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि, अब तक पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंचने वाला ठोस सुराग नहीं लगा है।
हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बनाया था बंधक.......
गुरुवार सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र के व्यस्त गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बैंक के चेस्ट से करीब 43 लाख रुपये नकद निकाल लिए. इसके अलावा गोल्ड लोन के तहत बैंक में ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए सोने के आभूषण भी अपराधी लूट ले गए। पुलिस जांच में करीब 23 किलोग्राम सोना लूटे जाने की बात सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बैंक रिकॉर्ड के आधार पर सोने की मात्रा और कीमत का अंतिम मिलान भी किया गया है।
बैंक की रेकी कर पहुंचे थे अपराधी ?.......
वारदात को अंजाम देने के तरीके से पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने बैंक की पहले से रेकी की थी। बैंक खुलने का समय, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की गतिविधियां, चेस्ट और गोल्ड सेफ की स्थिति तथा वारदात के बाद भागने के रास्तों की जानकारी अपराधियों के पास पहले से होने की आशंका है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि अपराधियों को बैंक में बड़ी मात्रा में गोल्ड लोन का सोना रखे होने की जानकारी कैसे मिली। बैंक के किसी कर्मचारी अथवा किसी बाहरी व्यक्ति की संभावित भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।
झारखंड से बिहार और यूपी तक छापेमारी......
घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए 20 अधिकारियों की एसआईटी गठित की है। अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस शहर से बाहर निकलने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच भी कर रही है. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व में बैंक डकैती की घटनाओं में शामिल गिरोहों और अपराधियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
इनाम से बढ़ी अपराधियों तक पहुंचने की उम्मीद.......
पांचों फरार अपराधियों पर कुल 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अब उनके संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पुलिस जल्द ही संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से भी सूचना साझा करने की अपील कर सकती है. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ लूटी गई 43 लाख रुपये की नकदी और करीब 23 किलो सोने की बरामदगी है। मामले में जांच और छापेमारी लगातार जारी है।
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.