घाटशिला उपचुनाव : घाटशिला उपचुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने "JLKM" ने रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार, त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sun, 19 Oct 2025 10:20 AM (IST)


 

जमशेदपुर : घाटशिला उपचुनाव राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. चुनावी मैदान में एक बार फिर जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम ने रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है. अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. ऐसे में कायस लगाए जा रहे हैं कि कहीं बीजेपी का समीकरण बिगड़ ना जाए. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम महतो ने इसकी घोषणा की है. श्री मुर्मू वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भी घाटशिला के प्रत्याशी रह चुके हैं।


इस चुनाव में उन्होंने 8093 मत प्राप्त किया था. श्री मुर्मू 21 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. घाटशिला विधानसभा सीट रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है. इस सीट पर 11 नवंबर को चुनाव होगा. इस उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन व झामुमो ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा का आरोप.....

भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि जेएलकेएम ने चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि खेल बिगाड़ने के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है. पिछली बार भी इसी तरह का दृश्य देखा गया था और इस बार भी कुछ इसी तरह के हालात हो रहे हैं।


झामुमो का पलटवार.....


झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें ना तो जयराम से फायदा होगा और ना ही जय श्रीराम से. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी नहीं चलेगी, क्योंकि जनता समझ चुकी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो कहते हैं वह करते हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.