गैस सिलेंडर के दाम बढ़े.. 39 रुपये का हुआ इजाफा... जाने किनको देना होगा ज्यादा... दाम


Publish Date: Sun, 01 Sep 2024 08:43 AM (IST)


 

दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 सितंबर को जारी हो गए हैं। दिल्ली से लेकर पटना और अहमदाबाद से लेकर अगरतला तक एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। हालांकि, गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में हुई है।दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 39 रुपये बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1652.50 रुपये का था। LPG Cylinder LPG Cylinder वहीं, आज एक सितंबर से 19 किलो वाला LPG सिलेंडर कोलकाता में 1802.50 रुपये का हो गया है। पहले यहां 1764.50 रुपये का था। मुंबई में अब यह नीला सिलेंडर 1644 रुपये का हो गया है। पहले यह 1605 रुपये का था। जबकि चेन्नई में यह 1855 रुपये का हो गया है, जो अगस्त में 1817 रुपये में मिल रहा था। रेट इंडियन ऑयल के इंडेन एलपीजी सिलेंडर के हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है। आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर अगस्त वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.