स्वर्णरेखा घाट पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस


Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:48 AM (IST)


 

Lजमशेदपुर : जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में दो बच्चियों के नदी में डूबने की घटना के बाद एक बच्ची की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

बन्ना गुप्ता ने शोकाकुल परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में समाज के हर व्यक्ति को परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. इस दौरान नदी में लापता बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोरों से भी पूर्व मंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने गोताखोरों के साहस, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और आर्थिक सहयोग भी किया। उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर लोगों की मदद करना साहस और इंसानियत की मिसाल है।

वहीं, हादसे के दौरान एक बच्ची की जान बचाने वाले साहसी युवक का भी बन्ना गुप्ता ने विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने युवक को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया और उसके साहस की सराहना की. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। इस असहनीय पीड़ा में पूरा समाज परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.