Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 08:32 AM (IST)
जमशेदपुर : जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक क्षण साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में बुलू रानी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई। सुधांशु ओझा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान सुरजा सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, और राहुल ठाकुर व अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा में शामिल होने पर बुलू रानी सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है, जहां काम करने का अवसर बेहतरीन है। मैं भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित हूं और अब मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करूंगी। वे पहली भी भाजपा में रही हैं और फिरसे भाजपा परिवार में आकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बुलू रानी सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। वे पार्टी के कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनका अनुभव और निष्ठा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पोटका विधानसभा के प्रभारी और आदित्यपुर के पूर्व उपमहापौर अमित सिंह (बॉबी सिंह), भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, शशांक शेखर व पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.