FM-RADIO : देशभर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनल की होगी ऑनलाइन नीलामी


Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 08:46 AM (IST)


 

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनल के लिए ऑनलाइन नीलामी इस महीने के अंत में शुरू होने वाली है. जाजू ने यहां ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग सोसायटी एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर की 20 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने निजी एफएम रेडियो चरण- तीन नीति के तहत नीलामी के लिए आमंत्रित बोलियों में भाग लिया है।


उन्होंने कहा, ‘निजी एफएम रेडियो के मामले में अब काफी लाभ हो रहा है. निजी एफएम रेडियो के लिए नीलामी इस महीने शुरू होने वाली है. जाजू ने कहा, मुझे यकीन है कि इसमें कई कंपनियों की अच्छी भागीदारी होगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त में निजी एफएम रेडियो चरण- तीन नीति के तहत 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ 234 नए शहरों में 730 चैनल की ई-नीलामी के तीसरे बैच के संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में ई-नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. छह महीने बाद, इस साल अप्रैल में, मंत्रालय ने तीसरे चरण के तहत निजी एफएम रेडियो चैनल की ई-नीलामी के लिए नीलामी नियमों में संशोधन संख्या एक जारी की. संशोधन के अनुसार, मंत्रालय ने रैंक के अनुसार, कई दौर के आवंटन चरण में प्रत्येक दौर की अवधि 30 मिनट से बढ़ाकर 60 मिनट कर दी है. इस बदलाव का उद्देश्य बोलीदाताओं को आवंटन चरण के दौरान प्रत्येक दौर में अधिक समय प्रदान करना है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.