Publish Date: Wed, 25 Sep 2024 09:11 AM (IST)
रांची : राज्य के पहले ट्रांसपोर्ट नगर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवरात्र यानि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में तैयार कर उद्घाटन कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के इस निर्देश के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर के साइट का निरीक्षण किया. उन्होंने जुडको के अधिकारियों और एजेंसी केएमवी के प्रतिनिधियों निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि हरहाल में ट्रांसपोर्ट नगर नवरात्र के प्रथम सप्ताह में आम जनता और ट्रांसपोर्टरों को समर्पित कर दिया जाये. ट्रांसपोर्ट नगर के रखरखाव और संचालन की नीति एवं प्रक्रिया जल्द से जल्द तैयार कर लिया जाये, ताकि उद्घाटन के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में भारी, मध्यम और छोटे ट्रक लगने शुरू हो जाये।
मई 2022 में रखी गई थी आधार शिला
मई 2022 में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी. अब तक एकीकृत भवन और दो वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. तीन तलों में छोटे से लेकर बड़े वाहनों के खड़ा करने के तीन लेबल का प्लेटफार्म बनाने का काम पूरा हो गया है. सबसे खास बात यह है कि जो यहां पत्थर का गेवियन वाल बन रहा है, वह पूरी तरह से इको फ्रेंडली है. इसकी जोड़ाई में कहीं भी सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है. कांके प्रखंड के सुकरहुटू में रिंग रोड के पास 112 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण हो रहा है. प्रथम फेज में बड़े छोटे कुल 424 वाहनों के खड़ा करने का प्रावधान रहेगा.
ये मिलेंगी सुविधाएं......
लेबल एक प्लेटफार्म पर 93 एक्स्ट्रा लार्ज (22 मीटर लम्बा), 11 लार्ज टेलर (18 मीटर) और 27 स्माल (16 मीटर) वाहनों के खड़ा करने का प्रावधान रहेगा. लेबल दो प्लेटफार्म पर 179 लार्ज और 50 स्माल वाहन खड़ा किये जायेंगे. लेबल तीन के प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 64 स्माल वाहन खड़ा होंगे. बाहर से आने वाले वाहनों के माल को रखने के लिए दो लेबल के वेयर हाउस भी बन चुके हैं. लेबल एक वेयर हाउस 6176 वर्ग मीटर तथा वेयर हाउस दो 3900 वर्ग मीटर का बन गया है. बाहर आने वाले वाहनों के माल इसी वेयर हाउस में खाली कर ट्रक चालक मुक्त हो जायेंगे, अब ट्रांसपोर्टर छोटे वाहनों से इसे जगह तक पहुंचाएंगे. इससे शहर में बड़े वहां नहीं घुसेंगे, जाम नहीं लगेगा, धुआं धक्कड़ से मुक्ति मिलेगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. ट्रांसपोर्ट नगर आने के लिए वाहनों को नो इंट्री की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि रिंग रोड नो इंट्री से मुक्त है. जी प्लस 3 एकीकृत भवन में ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य के लिए 16 ऑफिस का प्रावधान किया गया है. ड्राइवर और खलासी के आराम करने के लिए 180 बेड की डोरमेट्री और 150 लोगों के बैठने के लिए फूड कोर्ट भी रहेगा. प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, दो वे ब्रिज, सर्विस स्टेशन, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी, वाई फाई, लैंड स्केपिंग और मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध रहेगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.