एसआईआर का पहला चरण पूरा : झारखंड में 43.74 लाख मतदाता सूची से बाहर, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया


Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 11:47 AM (IST)


 

रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का पहला चरण बुधवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसके साथ ही राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। पुनरीक्षण के दौरान कुल 2,64,63,236 मतदाताओं में से 43,74,272 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। अब संशोधित मतदाता सूची में 2,20,88,946 मतदाता शामिल रह गए हैं।

एसआईआर अभियान के दौरान 7,63,997 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 14,60,169 मतदाता अपने पते पर अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 4,38,560 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 43,74,272 मतदाताओं के सत्यापन प्रपत्र (इन्यूमरेशन फॉर्म) वापस नहीं मिले, जिसके कारण उनके नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

हालांकि निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में दावा या आपत्ति की गुंजाइश होगी, उन पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने बताया कि 5 अगस्त से दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि अंतिम मतदाता सूची अधिक से अधिक त्रुटिरहित और पारदर्शी बन सके।

100 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचे इन्यूमरेशन फॉर्म......

निर्वाचन विभाग के अनुसार वर्ष 2026 की मतदाता सूची में कुल 2,64,63,236 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2,64,62,345 मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए गए, जो लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि है। विभाग ने बताया कि अब तक 2,20,88,937 हस्ताक्षरित फॉर्मों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

एसआईआर पहले चरण की प्रमुख बातें.....

2,64,63,236 कुल पंजीकृत मतदाता

2,20,88,946 मतदाता संशोधित सूची में शामिल

43,74,272 फॉर्म वापस नहीं मिले

14,60,169 मतदाता अनुपस्थित पाए गए

7,63,997 मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि

4,38,560 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित

5 अगस्त से दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया होगी शुरू

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.