Publish Date: Thu, 07 May 2026 10:02 AM (IST)
NEWS FLASH | जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडुंगरी इलाके में गुरुवार अहले सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस प्रतिष्ठान परिसर में खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते कार से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी, वहां एक साथ कई वाहन खड़े थे। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों को आशंका सताने लगी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो कई अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की तेज लपटें देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तत्काल गोलमुरी थाना एवं दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि साईं मोटर्स के परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में आग लगने की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने परिसर में अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.