अल्कमिष्ट एविएशन के मालिक मृणाल पाल के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज...


Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 14:38 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पिछले दिनों दिनांक २० अगस्त को अल्कमिष्ट एविएशन के प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता के प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के चांडिल डैम में दुर्घटना एवं मृत्यु के मामले में अल्कमिष्ट एविएशन के मालिक मृणाल पाल के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी नीमडीह थाने में दर्ज कर ली गई है. यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 289 तथा वायुयान अधिनियम की धारा 11A के तहत दर्ज की गई है जिसमे मृणाल पाल को नामजद किया गया है।



मृतक पायलट के पिता ने उपरोक्त प्राथमिकी में यह दावा किया है की उनका इकलौता बेटा शुभ्रोदीप दत्ता अक्सर हमें बताया करता था की मृणाल पाल अपनी एविएशन कंपनी में पुराने और जर्जर एयरक्राफ्ट को प्रशिक्षण कार्य के लिए इस्तेमाल करते थे जिससे की लगातार सभी प्रशिक्षुओ की जान पर बनी रहती है और यही कारण है की वह अल्कमिष्ट एविएशन छोड़कर किसी सुरक्षित एविएशन स्कूल में जाने की बात करता था।



विमान के लापता होने अथवा बेटे की मृत्यु तक की कोई जानकारी कंपनी ने कभी नहीं दी : परिजन


मृतक के माता पिता एवं परिजनों का कहना है की अल्कमिष्ट एविएशन द्वारा कभी भी एयरक्राफ्ट के लापता होने अथवा शुभ्रोदीप की मृत्यु की औपचारिक सूचना नहीं न ही कभी फोन पर सुध लेने की कोशिश की।



हम लम्बी लड़ाई के लिए तैयार है, दोबारा किसी के साथ ऐसा न हो ये सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा : अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय


मामले में शिकायतकर्ता के अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय ने बताया की इस मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है, जैसा की प्रथम द्रष्टया मामले में एविएशन कंपनी द्वारा पुराने एवं जर्जर एयरक्राफ्ट की प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किये जाने की बात आ रही है, यदि यह साबित होता है तो अभियुक्तों को पांच वर्ष तक की सजा हो सकती है. साथ ही उन्होंने कहा की ट्रेनी पायलट् से इन्स्योरेन्स के एवज में लाखों रुपये लिए गए परन्तु अब तक क्लेम से सम्बंधित कोई दस्तावेज मृतक के परिजनों को प्राप्त नहीं है जो की आश्चर्यजनक है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.