पोटका थाना क्षेत्र में मुर्गा पाड़ा के दौरान मारपीट... एक घायल


Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 11:35 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर मातकमडीह में आयोजित मुर्गा पाड़ा के दौरान अवैध हब्बा-डब्बा (जुआ) खेलाए जाने का मामला सामने आया है. इस दौरान हुए विवाद में हिंसक झड़प की घटना भी घटी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का पोटका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना को लेकर पीड़ित गणेश टुडू ने पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के अनुसार, रविवार को मातकमडीह में आयोजित मुर्गा पाड़ा में अभय पदो भकत द्वारा जुआ यानी हब्बा-डब्बा का खेल चलाया जा रहा था. इसी दौरान कालिकापुर निवासी आरसु भरत और रोहित भकत के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया।


जब पीड़ित का छोटा भाई दोनों के बीच सुलह कराने गया, तो उसे भी पीटा गया. घटना की जानकारी मिलने पर जब गणेश टुडू अपने भाई को बचाने पहुंचे, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया. गणेश टुडू पेशे से यूसिल तुरामडीह में ठेकेदार मजदूर हैं, और इस हमले के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है. उन्होंने पुलिस से मुर्गा पाड़ा में जुआ खेलने वाले अभय पदो भकत, और मारपीट करने वाले रोहित भकत व आरसु भकत पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.