मईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा : पुरुष ने महिला बनकर लूटी मईया सम्मान योजना की सरकारी राशि, 172 फर्जी लाभुक, जिसमें 40 पुरुष


Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 09:11 AM (IST)


 

रांची : झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना “मंईयां सम्मान योजना” में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस योजना के तहत केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जानी थी, लेकिन बिहार और पश्चिम बंगाल के करीब 40 पुरुषों ने महिला बनकर सरकारी राशि ले ली।

172 फर्जी लाभुक, जिनमें से 40 पुरुष....

यह फर्जीवाड़ा पूर्वी सिंहभूम जिले के छोलागोड़ा गांव में जांच के दौरान सामने आया। प्राथमिक जांच में ही 172 फर्जी लाभुक पाए गए, जिनमें से 40 पुरुष हैं। सभी ने झारखंड की निवासी महिलाएं बनकर आवेदन किया था।

दर्ज किया गया एफआईआर.....


गालूडीह थाना में पंचायत सचिव मंगल टूडू के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। जांच में सामने आया कि 40 पुरुष, जो कि बिहार के ठाकुरगंज और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं, उन्होंने खुद को छोलागोड़ा गांव का निवासी बताकर (Maiya Samman Yojana) योजना का लाभ लिया। एफआईआर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर दर्ज हुई है। जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर बीएन सिंह को सौंपा गया है।

सॉफ़्टवेयर फॉल्ट और सरकारी लापरवाही....

इस योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी। आवेदन प्रक्रिया एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी के ज़रिए संचालित की गई। दस्तावेजों की जांच पंचायत सचिव को करनी थी, लेकिन कई आवेदन बिना उचित सत्यापन के ही पास हो गए। जब आधार से लिंक्ड बैंक खाता अनिवार्य किया गया और भौतिक सत्यापन शुरू हुआ, तभी यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

सरकारी राशि की लूट......


इन फर्जी लाभुकों ने मईया सम्मान योजना के तहत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की राशि हड़प ली। अब पूरे राज्य में लाभुकों का पुनः सत्यापन किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

फर्जी लाभ लेने वाले पुरुषों की सूची में शामिल कुछ नाम.....

बिहार (ठाकुरगंज) : सताबुल आलम, मशरफ अली, मोतिन, फजलुद्दीन, इस्लामुद्दीन, महबूब आलम, मो. ताहिर आलम आदि।

पश्चिम बंगाल (उत्तर दिनाजपुर): हमीदूर रहमान, फारुख आजम, अशरफुल आलम, समर अली, नूर आलम, जमीरुल हक, आदि


इस घोटाले ने सरकार की डिजिटल योजनाओं की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंईयां सम्मान योजना में इस तरह की लापरवाही से ना सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी हुई, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं का अधिकार भी छीना गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.