आंख ही न रोई है... इंद्र भी आपकी याद में रोया है... ऐसा कोई दौर न आएगा... आपके जैसा कोई और न आएगा... हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गए "गुरुजी" सो गया माटी का लाल धरती मां की गोद में


Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 09:55 AM (IST)


 

चाणक्य शाह.....


नेमरा गांव, जो चारों ओर छोटी- बड़ी पहाड़ियों की तलहटी, धान के खेतों, टेका नाला और घनघोर जंगल से घिरा है, वहां शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आदिवासी रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ हुआ। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा, झमाझम बारिश शुरू हो गई, मानो प्रकृति भी अपने पुत्र को श्रद्धांजलि देने के आतुर हो.....



नेमरा गांव की उस मिट्टी में जब गुरुजी पंचतत्व में विलीन हुए, तो वहां उपस्थित हर आंख नम थी, लेकिन गर्व से भरी हुई भी, कि उन्होंने ऐसे महामानव को जन्म दिया जिसने एक पूरे राज्य को दिशा दी,


नेमरा गांव के उस छोटे से परिवार में जन्मे दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जहां गरीबी तो था, भूख तो था लेकिन हिम्मत गरीबी और भूख से कहीं ज्यादा था, अब जरा सोचिए पढ़ने लिखने और कुछ कर गुजरने के उम्र में ही किसी के ऊपर के अगर पिता का साया उठ जाए तो उस दिल पर क्या बीतेगा, लेकिन गुरुजी ने दिल पर पत्थर रख हार नहीं मानी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा, अविभाजित बिहार यानी आज के झारखंड में महाजनी प्रथा अपने चरम पर था और साल 1957 में उनके पिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद उन्होंने महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। गुरूजी के मुहिम की गूंज ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचने लगा। गुरूजी ने आदिवासी समाज की मुख्य परेशानी को समझा और उनका हल निकालने में जुट गए। और आज हमर सुनर झारखंड गुरुजी के त्याग, तपस्या और संघर्ष का निशानी है जो स्वर्ण अक्षरों में इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।



झारखंड की राजनीति के पितामह, जनजातीय समाज की अमिट आवाज और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हजारों की संख्या में लोग इस महान जननायक को अंतिम बार श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े।


दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत है। उनका योगदान केवल राज्य निर्माण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने सदियों से उपेक्षित जनजातीय समाज को अधिकार, पहचान और गरिमा दिलाने का जो कार्य किया, वह इतिहास के पन्नों में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.