रंगदारी के लिए फायरिंग मामले का खुलासा, कुंडी समेत चार बदमाश गिरफ्तार


Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 19:56 PM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में कारोबारी राजकुमार साह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा रकम नहीं देने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।


गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह स्थित शिवजी सिंह कॉम्पलेक्स निवासी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी (28), टेल्को के नीलडीह ग्वाला बस्ती निवासी रविंद्र कुमार ठाकुर (26), गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बलराम सिंह उर्फ छोटू (29) तथा आनंद नगर नामदा बस्ती निवासी अमन सिंह (29) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार और बाइक का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने में किया गया था।


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी कुंडी के खिलाफ कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सिदगोड़ा थाना में तीन, गोलमुरी थाना में तीन तथा बिष्टूपुर थाना में एक मामला शामिल है। वहीं अमन सिंह के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रेसवार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि कुंडी और अमन सिंह के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण एक फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं दूसरी घटना कारोबारी राजकुमार साह के घर के सामने हुई थी, जहां आरोपी कुंडी ने 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं मिलने पर फायरिंग कर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।


एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह हाल ही में एक आपराधिक मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर नई घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.