EXCLUSIVE : क्या पूर्वी विधानसभा में खुल पाएगा कांग्रेस का खाता या फिर... करना होगा इंतजार ! बदलते रहें प्रत्याशियों के चेहरे लेकिन नहीं खुल पाया खाता... अगर इस बार भी नहीं खुला तो हो जाएगा नॉ बॉल में बाउंड्री... यानी कुल मिलाकर 5 रन ! ...पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 12:06 PM (IST)


 

CHANAKYA SHAH : जमशेदपुर : झारखंड राज्य के गठन के बाद से अब तक चार बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, इस बार झारखंड में पांचवी बार चुनाव होने जा रहा है. झारखंड गठन के बाद पूर्वी विधानसभा में अब तक कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है. 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने आनंद बिहारी दूबे को टिकट दिया था और आनंद बिहारी दूबे उस समय दूसरे नंबर पर थे. फिर 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने दूसरे नंबर पर रहने वाले आनंद बिहारी दूबे का टिकट काट कर गौरव वल्लभ की तरफ रुख किया तब कांग्रेस 2014 में जहां दूसरे नंबर पर थी वही 2019 में सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई।



पूर्वी विधानसभा में कांग्रेस की कहानी भी कुछ कम नहीं है. इस सीट पर कांग्रेस के कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की लेकिन सभी पर डॉक्टर अजय कुमार भारी पड़ गए और टिकट लेने में सफल हो गए।


अब देखना यह दिलचस्प होगा की क्या जमशेदपुर के चर्चित आईपीएस फिर इसके बाद सांसद का चौखट चूमने वाले डॉक्टर अजय कुमार विधायक की कुर्सी पर काबिज हो पाते है ? क्योंकि सूत्र बताते हैं कि पूर्वी विधानसभा कांग्रेस के अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोग एक मंच पर बैठ ओर मिलजुल तो जरूर रहें है लेकिन अंदर में कुछ और ही खिचड़ी पक रहा है. जो कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है।


कांग्रेस का झारखंड राज्य के गठन के बाद पूर्वी विधानसभा से खाता नहीं खुल पाया है. कांग्रेस ने इस चुनाव से पहले पूर्वी विधानसभा सीट से दो बार रामश्रय प्रसाद को एक बार गठबंधन में अभय सिंह, एक बाद आनंद बिहारी दूबे एक बार गौरव वल्लभ पर अपना भाग्य आजमा चुकी है लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रही है. इस बार कांग्रेस ने चुनावी मैदान में डॉक्टर अजय कुमार को टिकट दिया है. क्या वह इस पूर्वी विधानसभा की सीट में कांग्रेस का खाता खोल पाएंगे??

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.