भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, दहशत में लोग


Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 12:50 PM (IST)


 

Earthquake Update : भूकंप की वजह से एक बार फिर धरती कांप उठी फिलिपिंस के केलाटागन से लगभग 18 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए. स्थानीय समय के मुताबिक यहां 10 जून की रात 12 बजे के करीब भूकंप आया. अहम बात यह है कि इसकी वजह से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. फिलिपिंस से पहले चीन, भारत, तिब्बत और ग्रीस में भी भूकंप आ चुका है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कैलाटागन के पास आए भूकंप की वजह से किसी नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि इसकी वजह से लोग जरूर दहशत में आ गए. इससे पहले कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 170 किलोमीटर दूर 6.3 की तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि फिलिपिंस में भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई।

ग्रीस में भी आया था भूकंप.....

बीते दिनों ग्रीस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. ग्रीस में 22 मई को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि ग्रीस के क्रेते के तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. जर्मन रिसर्च सेंटर ने बताया कि भूकंप क्रेते के उत्तर-पूर्व में एलौंडा से 58 किमी दूर और 60 किमी गहराई में था. इसके कारण यूरोपीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की.

ग्रीस के बाद तिब्बत में भी आया था भूकंप......

ग्रीस के बाद तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं थी. तिब्बत में 23 मई को भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी. भारत, नेपाल और चीन में भी बीते एक महीने में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इसके अलावा इंडोनेशिया और ताजिकिस्तान में भी भूकंप आया था. ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी. वहीं, इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में धरती कांपी. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई थी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.