DURGA-PUJA-BREAKING : झारखण्ड में दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध... दुर्गा पूजा को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग… पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 08:05 AM (IST)


 

राँची : दुर्गा पूजा से पहले झारखण्ड के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को राजधानी राँची में एक अहम बैठक की। इसमें पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए।मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पुलिस पदाधिकारियों को इस बैठक में जरूरी निर्देश दिए।कहा कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी मदद लें।

पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी प्रमंडलों के आयुक्त, सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए अभी से जरूरी तैयारी शुरू कर दें।डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी आदेश मुख्य सचिव ने दिया।


मुख्य सचिव ने झारखण्ड के सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों से कहा कि शांति समिति की बैठक थाना स्तर पर सुनिश्चित करें, स्थानीय प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य लोगों की मदद लें। सभी जिलों के कंट्रोल रूम को 24X7 सक्रिय रखें। दुर्गा पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निबटने में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पूजा समितियां के माध्यम से सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सभी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को सभी पूजा पंडालों एवं रूट लाइन का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर उपयुक्त स्थान पर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे प्रयोग करने हेतु अग्निशमन विभाग के सहयोग से कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।


मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्त एवं पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात रहे, इसे पूजा समिति के आयोजकों के सहयोग से सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वॉलिंटियर्स उनके कार्य दायित्व के अनुसार कलर कोडिंग का प्रयोग करते हुए टी-शर्ट एवं कैप मुहैया कराए ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित किया जा सके।

ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस कप्तानों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने हेतु ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त एवं दुरुस्त रखें। कम्युनिकेशन प्लान भी बेहतर बनाएं ताकि किसी भी तरह की आकस्मिकता से निपटा जा सके।


मुख्य सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन किये जाने के दरमियान अधिक गहराई वाले तालाबों अथवा नदियों में साईनेज लगाकर सावधान करें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो।बैठक के द्रव्यमान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने का आदेश दिया गया।

मुख्य सचिव ने सभी डीसी और एसपी से कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अधिक गहराई वाले तालाबों एवं नदियों में साईनेज लगाकर लोगों को सावधान करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बैठक में प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.