Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 16:54 PM (IST)
जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को टेल्को गुरुद्वारा के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश दिया।
प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में ग्रुप A, ग्रुप B एवं ग्रुप C में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली एवं पृथ्वी बचाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा, अमृतांशु सिंह एवं अमन विभर शामिल रहे, जिन्होंने सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, सराहना पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सराहना पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के सलाहकार सह टिंपलेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ, आशा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को आयोजकों की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में सकारात्मक और जागरूकता भरा संदेश फैलाया जा सके।
इस आयोजन को सफल बनाने में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह, कार्यक्रम के संयोजक जगजीत सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, जयपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता के विजेता....
ग्रुप A (उम्र 9 वर्ष तक)
1. हर्षप्रीत कौर
2. वंशित शर्मा
3. लुविका साहू
ग्रुप B (उम्र 10 से 16 वर्ष)
1. खुशी
2. गुरप्रीत कौर
3. रौनक कुमार एवं मन्नत कौर
ग्रुप C (उम्र 17 से 25 वर्ष)
1. गुरप्रीत सिंह
2. कुमार कौशिक
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.