Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 16:25 PM (IST)
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने कहा कि डॉ. अजय कुमार टाटा स्टील में नौकरी करते थे. उनमें हिम्मत नहीं कि वे टाटा स्टील के खिलाफ आवाज उठाएं. हमने टाटा स्टील की गर्दन पर हाथ रखकर जनहित में योजनाओं को लागू करवाया. जब हमने अजय कुमार के मालिक के गर्दन पर हाथ डालकर इतना सब काम करवा लिया तब अजय कुमार कह रहे हैं कि कोई काम हुआ ही नहीं. उन्हें पता भी नहीं होगा कि बाबूडीह से लेकर लालभट्ठा तक साफ पानी की आपूर्ति के लिए हमलोगों के दबाव डालने पर ही टाटा ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया. अनेक इलाकों में पाइपलाइन बिछ गई है. दुर्भाग्य की बात है कि अभी पानी देना प्रारंभ नहीं हुआ. इसीलिए हम लोग धरना दे रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि बहुत जल्द ही पानी देने का काम भी शुरु हो जाएगा. श्री राय ने कहा कि वह टाटा स्टील, जुस्को और जेएनएसी से कह रहे हैं कि आप लोग नाला आधारित योजना बनाएं. घरों में पानी जा रहा है तो वहां (घरों) से पानी निकलेगा. बड़े नालों की मरम्मत करें. छोटे नालों की भी मरम्मत करें. छोटे नाले, बड़े नालों में ही जाकर मिलते हैं. आकलन करें. जुस्को जमशेदपुर की सफाई का काम करे. यह काम शुरू हुआ ही नहीं. इसीलिए तो धरना दे रहे हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.