डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी इंचार्ज के राजू साहब से धर्मेंद्र सोनकर ने मुलाकात कर भेट की बाबा साहब की प्रतिमा


Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 18:08 PM (IST)


 

जमशेदपुर : परम पूज्य बोधिसत्व, सिम्बल ऑफ नॉलेज, शोषितों, वंचितों एवं हर वर्ग की महिलाओं के मसीहा, भारतीय संविधान के रचयिता तथा भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी इंचार्ज के राजू साहब से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बदलते हुए स्वभाव एवं स्वरूप के प्रतीक के राजू को मैंने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की तरफ से बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट की. बाबा साहेब की प्रतिमा महज़ एक प्रतिमा न होकर उनके समाज-सुधार, समानता एवं न्याय के आदर्शों का प्रतीक है जो लोगों को उनके विचारों से सतत् प्रेरित करती है।


यह प्रतिमा सामाजिक समानता एवं न्याय के महत्व को दर्शाती है जो सदैव बाबा साहेब के जीवन कार्य का केंद्र रहा। यह प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा का एक आदर्श स्रोत है जो उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये प्रोत्साहित करती है।


यह प्रतिमा वास्तव में बाबा साहेब के जीवन और कार्यों की स्मृति को बनाए रखने में मदद करती है जो आने वाली पीढ़ियों के लिये एक अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण विरासत है। सूबे के तमाम न्याय पसंद एवं समतामूलक समाज के पैरोकारों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक बधाई।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.