Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 13:28 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में खनन बंद कराने की उठी मांग
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत में संचालित पत्थर खनन के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियारों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और खनन कार्य को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन कर रही थीं।
ग्रामीण जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में हो रहे लगातार पत्थर खनन से पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीणों का जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं दुखनी सोरेन ने कहा कि पत्थर खनन से उड़ने वाली धूल के कारण ग्रामीण विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खनन गतिविधियों के चलते गांव के तालाबों का पानी भी प्रदूषित हो गया है, जिससे लोगों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खनन के दौरान किए जा रहे विस्फोटों से गांव के कई मकानों में दरारें आ गई हैं और लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चल रहे पत्थर खनन को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने का अधिकार मिल सके. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.