प्रिय जमशेदपुर पूर्वी के आदरणीय व सम्मानित निवासियों को पुर्णिमा साहू को जोहार व प्रणाम!


Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 11:39 AM (IST)


 

मैं आपके अपार समर्थन और आशीर्वाद के प्रति आभार प्रकट करती हूं। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आपका प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिला, उसके लिए मैं सदा आप सब की ऋणी रहूंगी। मेरी जीत का श्रेय जमशेदपुर पूर्वी की सम्मानित जनता और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। जिस तरह पूरे चुनाव में आप सभी का सहयोग व समर्थन मिला, वो मेरे लिए हमेशा प्रेरणा का काम करेगा। मैं ईश्वर और अपने परिवार के प्रति भी सम्मान और आभार प्रकट करती हूं, जिनके आशीर्वाद की वजह से मुझे इस विधानसभा चुनाव में जीत मिली। मुझ पर भरोसा जताने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी समेत सभी वरिष्ठ नेतागणों का आभार।

मैं जमशेदपुर के देवतुल्य जनता से वादा करती हूं कि जमशेदपुर पूर्वी के विकास और यहां के लोगों की भलाई के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगी। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं मेरी होंगी। आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि आपके सुख-दुख में मैं आपके साथ रहूंगी। न सिर्फ विधायक बनकर बल्कि बहन, बेटी और बहू के रूप में भी। मेरे ससुर जी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में ओड़िशा के राज्यपाल माननीय श्री रघुवर दास ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता को हमेशा अपना परिवार माना है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जमशेदपुर और यहां रहनेवाले लोगों की सेवा के लिए लगा दिया। कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। मैं उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानती हूं और उनके दिखाये रास्तों पर चलने का पूरा प्रयास करूंगी। जिस तरह वे यहां के लोगों के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं, मैं भी उन्हीं रास्तों पर चलने का हरसंभव प्रयत्न करूंगी। मैंने चुनाव के दौरान आपके समक्ष जो 11 संकल्प लिया है, उन्हें हर हाल में पूरा करूंगी। एक बार फिर से आप सभी का आभार और धन्यवाद।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.