जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार


Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 12:42 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर, कान और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल के भाई युवराज नायक के अनुसार, कृष्णा घर के पास बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान बस्ती का ही रहने वाला बाबी पीछे से चापड़ लेकर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उस पर लगातार वार करने लगा। अचानक हुए हमले से कृष्णा संभल नहीं पाया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

परिजनों का कहना है कि हमले की स्पष्ट वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। बताया गया कि परिवार की आजीविका सामान्य मजदूरी पर निर्भर है, जबकि घायल का भाई रंग-रोगन (पेंटिंग/सजावट) का कार्य करता है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी बाबी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.