गड्ढे में मिला युवक का शव, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 15:06 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास गड्ढे में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में समसानी फैल गई है। युवक के शव के पास ही उसकी बाइक लगभग चकनाचूर हालत में मिली है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गम्हरिया थाना पुलिस पहुंची। मृत युवक का नाम शोम हेंब्रम है। वह बुरुडीह पंचायत के चंपाईडीह गांव का रहने वाला है। बताते हैं कि वह बाइक से फुटबॉल मैच देखने निकला था। सुबह उसका शव बरामद हुआ। गम्हरिया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। यह हादसा है या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया है।


शोम हेंब्रम शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी और 5 साल के बच्चे को छोड़ गया है। घर का वही कमाने वाला था। परिजनों का कहना है कि रचपाल गांव में फुटबॉल मैच हो रहा था। वह फुटबॉल मैच देखने गया था। तभी यह घटना घटी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गम्हरिया थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि यह हादसा है या किसी ने साजिश रच कर घटना को अंजाम दिया है। घटना की हर पहलू से जांच हो रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.