Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 10:08 AM (IST)
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल कुख्यात जामताड़ा गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 46 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राज्य की ‘साइबर शक्ति’ पहल के तहत बीरभूम, आसनसोल, दुर्गापुर, चंदननगर और पूर्वी बर्धमान में कई जगह छापेमारी कर 84 मोबाइल फोन और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए. अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में की गई छापेमारी में 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किये गए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी लोग जामताड़ा से संचालित साइबर अपराध गिरोहों से जुड़े हुए हैं. अधिकारी ने कहा, ‘गिरोह बंगाल के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहा है. हमारे पास विश्वसनीय जानकारी थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई और इन लोगों को गिरफ्तार किया गया.’ गिरफ्तार किए गए लोगों पर कई तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है, जिसमें ‘डिजिटल अरेस्ट’, नौकरी घोटाला, निवेश धोखाधड़ी, ‘सेक्सटॉर्शन’ साजिश शामिल हैं।
अधिकारी ने दावा किया कि बंगाल पुलिस ने इन घोटालों के संबंध में राज्य भर से प्राप्त 250 शिकायतों में से लगभग 90 प्रतिशत का समाधान कर दिया है. ‘सेक्सटॉर्शन’ से आशय अश्लील संदेश या बातचीत के जरिये किसी को उकसाकर उसकी निर्वस्त्र तस्वीर हासिल करने या यौन गतिविधि से संबंधित वीडियो या तस्वीर प्राप्त करने और फिर इन वीडियो या तस्वीर के सहारे उसे ब्लैकमेल करने से है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.