Publish Date: Thu, 09 Oct 2025 11:37 AM (IST)
नई दिल्ली : पति-पत्नी के विवाद में एक-दूसरे से मारपीट करने और जान लेने के रोज कही न कही से समाचार सामने आते है। लेकिन दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामल सामने आया। यहां एक जालिम घर वाली ने गहरी नींद में सोए पति पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके दर्द को बढ़ाने के लिए उस पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दिया, जिससे वह दर्द से चीखने लगा। चीख सुनकर मकान मालिक और अन्य किराएदार पहुंचे और घायल को इलाज के लिए लेकर भागे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर में रहने वाला दिनेश जब घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी साधना ने उस पर खौलता तेल डाल दिया और जब जख्म हो गए तो उस पर जालिम ने लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे उसकी चीखें निकल गईं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पति व पत्नी दोनों का सीएडब्ल्यू सेल में विवाद चल रहा था। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन महिला संतुष्ट नहीं थी, इसी विवाद में उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार यह घटना 3 अक्तूबर की है। यहां के रहने वाले एक 28 वर्षीय दवा कंपनी के कर्मचारी को गंभीर रूप से झुलसी हालत में सफदरजंग अस्पताल लाया गया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसी दिन अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह व्यक्ति दिनेश था। पूछताछ में उसने बताया पत्नी साधना ने सुबह 3 बजे सोते समय उस पर गर्म तेल डाल दिया। पीड़ित ने बताया पत्नी और बेटी पास में ही सो रही थीं। लगभग तीन बजे मुझे अचानक पूरे शरीर में तेज जलन महसूस हुई। मैंने देखा तो पत्नी खड़ी होकर मेरे धड़ और चेहरे पर खौलता तेल डाल रही है। इससे पहले कि मैं उठ पाता या मदद के लिए पुकार पाता, उसने मेरे जले हुए हिस्से पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया। जब उसने विरोध किया तो उसकी पत्नी ने पलटकर कहा कि अगर शोर मचाया तो और गरम तेल डाल दूंगी। लेकिन दिनेश दर्द के चलते अपनी चीखें नहीं रोक सका।
शोर शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसी......
दिनेश की चीख— पुकार सुनकर पड़ोसी और मकान मालिक और उनकी बेटी मौके पर पहुंची तो वहां देखा दरवाजा अंदर से बंद था, किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया तो महिला अंदर छिप गई। इसके बाद मकान मालिक आटो से दर्द से तड़प रहे दिनेश को इलाज के लिए लेकर गए। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी आठ साल पहले हुई है, और उनके रिश्ते में खटास आ गई है। दो साल पहले उसकी पत्नी ने सीएडब्ल्यू प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामला समझौते के जरिए सुलझ गया था। आरोपी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.