Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 16:01 PM (IST)
125 प्रतिष्ठानों पर तोड़-फोड़ का खतरा, सांसद बिद्युत बरन महतो ने की जिला उपायुक्त से वार्ता
जमशेदपुर, 26 सितम्बर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबाबा फाउंड्री इलाके में बने 125 प्रतिष्ठानों को तोड़े जाने की सूचना पर आज भाजपा ने सख्त विरोध जताया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और गुंजन यादव प्रतिष्ठान मालिकों से मिलने पहुंचे और उन्हें भाजपा का समर्थन दिया। सांसद विद्युत वरन महतो ने मौके पर पहुंचकर जिला उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर उचित समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने कहा, यह प्रतिष्ठान यहां के लोगों की रोज़ी-रोटी का साधन हैं। हम किसी भी कीमत पर इन्हें टूटने नहीं देंगे। प्रशासन को चाहिए कि इन प्रतिष्ठानों के हित में एक समाधान निकाले।
“भाजपा मजबूती से दुकानदारों के साथ” - दिनेश
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा, भाजपा मजबूती के साथ दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के साथ है। हर आंदोलन में हम उनके साथ खड़े हैं। कई दशकों से हजारों परिवार इन प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं, इसे टूटने नहीं देंगे। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रतिष्ठानों को तोड़ने के पीछे कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन नेताओं की साजिश है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के भय दिखाकर वोट हासिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता उनकी चाल से भली-भांति परिचित है और भाजपा इसे सफल नहीं होने देगी।
आज सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव के साथ संजीव कुमार, चंदन उपाध्याय, नवजोत सिंह सोहेल, दीपक कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सतबीर सिंह, चंचल भाटिया, सत्येंद्र रजक, रंजित सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, राकेश साहू, राजा, आकाश सिंह और अन्य उपस्थित थे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.