Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 19:14 PM (IST)
जमशेदपुर : जिला बदर एवं तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करते हुए जमशेदपुर शहर और बागबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 20 जून की रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि तड़ीपार घोषित अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि रामनगर निवासी दीपक तिवारी उर्फ काना को झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। इस अवधि में उसके लिए जमशेदपुर शहर और बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश करना प्रतिबंधित था। इसके बावजूद वह लगातार सरकारी आदेशों की अवहेलना कर क्षेत्र में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तड़ीपार अवधि के दौरान ही उसके खिलाफ बागबेड़ा थाना में दो नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़ा मामला तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला शामिल है। इसके बाद पुलिस ने तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के आरोप में नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दीपक तिवारी उर्फ काना का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. इस कार्रवाई में बागबेड़ा थाना के सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.