CRIME-BREAKING : हाता के HP पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटकर भागे बदमाश


Publish Date: Tue, 06 May 2025 14:23 PM (IST)


 

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र में हाता के समीप सुमोना फिलिंग स्टेशन के एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 25 हजार रुपये लूट लिए. घटना उस वक्त हुई जब पेट्रोल पंप की दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार ड्यूटी पर तैनात थीं।


घटना के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और 300 का पेट्रोल भरवाया. उन्होंने 500 का नोट दिया, जिस पर सेल्समैन ने 200 वापस किए. उसी दौरान एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर दोनों महिला कर्मचारियों को धमकाया और कैश काउंटर से 25 हजार रुपए लूट लिए. इसके बाद तीनों बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए हाता की दिशा में फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. उसमें बदमाशों का चेहरा साफ नजर आ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन एक घंटा तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस दौरान बदमाश आराम से फरार हो गए. गौर करने वाली बात यह रही कि जिस पीसीआर वैन को हमेशा हाता क्षेत्र में तैनात रहना चाहिए, वह घटना के समय नदारद रही. इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.