राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद


Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:14 AM (IST)


 

जमशेदपुर : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए कई दूरदर्शी फैसले लिए। सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर के क्षेत्र को बढ़ावा देकर उन्होंने भारत में तकनीकी क्रांति की मजबूत नींव रखी। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, सत्ता के विकेंद्रीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार, प्रशासनिक सुधार, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राजीव गांधी के विचारों और आधुनिक भारत के उनके सपने से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता-अखंडता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने किया। अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा उनके सपनों के आधुनिक और मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, रईस रिजवी, प्रताप यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, रामलाल प्रसाद पासवान, आशुतोष सिंह, उदय कुमार सिंह, राजीव मिश्र, राकेश साहू, रंजीत सिंह, शिखा चौधरी, अंजनी पाण्डेय, बबलू नौशाद, गुरदीप सिंह सोहल, राजा सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन सेवादल कांग्रेस चेयरमैन राजा सिंह राजपूत ने किया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.