ESIC जमशेदपुर में कथित अनियमितताओं की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग


Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 18:12 PM (IST)


 

जमशेदपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) जमशेदपुर में कथित भ्रष्टाचार, श्रमिकों के उत्पीड़न तथा स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर ब्रजवंदना फाउंडेशन ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। संस्था ने इस संबंध में साक्ष्यों सहित विस्तृत शिकायत ESIC मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय रांची, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार को भेजी है. ब्रजवंदना फाउंडेशन की ओर से भेजी गई शिकायत में ESIC की गोलमुरी शाखा कार्यालय एवं कुछ सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों (SSO) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। संस्था ने आरोप लगाया है कि श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें विभिन्न स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी तथा कथित रिश्वतखोरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।

संस्था ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रमिकों का विश्वास ESIC व्यवस्था में बना रहे. इस संबंध में एक ज्ञापन पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक Saryu Roy को भी सौंपा गया। विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ब्रजवंदना फाउंडेशन ने कहा कि श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार और संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है। संस्था का कहना है कि “श्रमिकों का स्वास्थ्य उनका अधिकार है, भ्रष्टाचार नहीं। ESIC व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार समय की मांग है।” संस्था ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.