Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 11:38 AM (IST)
कोलंबिया : कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के लिए युवा प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान पीछे से सिर में गोली मार दी गई है। उन्हें तीन गोली मारी गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। काफी खून बह गया है।इस मामले में संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र महज 15 साल है। पुलिस पता लग रही है कि उसके साथ तक और कोई था या वह अकेले था। बताया जा रहा है कि एक गोली उनके सिर में लगी है दूसरी गोली पीठ में लगी है जबकि एक अन्य गली उन्हे छूकर निकल गई है।
बता दें कि अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसी बीच उरीबे को राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकार ने हमले की निंदा की बोगोटा में उरीबे को गोली मारे जाने के संबंध में आई सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा, उरीबे को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कोलंबियाई सरकार ने बयान जारी कर उरीबे पर शनिवार (स्थानीय समय) को हुए हमले की निंदा की। ‘अस्पतालों के पूरे नेटवर्क’ को अलर्ट किया गया राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने कहा, फोंटीबोन जिले में हमले के बाद उरीबे को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कोलंबिया की राजधानी में ‘अस्पतालों के पूरे नेटवर्क’ को अलर्ट रखा गया है।
संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार......
मेयर ने बताया कि अगर उरीबे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भेजने की नौबत आने पर भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चिकित्सा के तमाम आपात बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बोगोटा के मेयर ने इस बात की पुष्टि भी की है कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.