जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी... कनकनी और कपकपाती ठंड से लोग परेशान... 20 दिसंबर को बदल सकता है मौसम का मिजाज....


Publish Date: Wed, 18 Dec 2024 10:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया गया है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9.5 डिग्री सेसि रहा. पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है।



तमिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय से ठंडी हवा आ रही है. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना है. इस कारण ठंड से थोड़ी राहत है. 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 20 दिसंबर को कोल्हान के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम पारा दो से चार डिग्री सेसि तक बढ़ सकता है. 21 दिसंबर से सुबह में कोहरा हो सकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.