Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 08:12 AM (IST)
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के जोड़ो गांव में दिनदहाड़े हुई भीषण डकैती की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। गुरुवार को बेखौफ डकैतों ने वाहन से पहुंचकर गांव के राजेश प्रधान के घर को निशाना बनाया। डकैतों ने घर के दरवाजा और अलमीरा को तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात व 85 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। बताया जाता है कि पूरी घटना मात्र 8 मिनट में अंजाम देकर बदमाश वाहन से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस वक्त घर के बुजुर्ग बाहर बैठे हुए थे। जबकि परिवार के सभी सदस्य पिकनिक मनाने गए थे। अचानक चार पहिया वाहन से पहुंचे 5-6 डकैतों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।
डकैती की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में घेरा बंदी कर छापामारी शुरू कर दी गई है। इधर, चक्रधरपुर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।। दिनदहाड़े इस तरह की डकैती से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.