Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 06:34 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में तेजी से बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में एक व्यापक रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत अब चापड़ की बिक्री पूरी तरह निगरानी के दायरे में होगी।
नई व्यवस्था के मुताबिक, हर खरीदार का सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पहचान के चापड़ की बिक्री नहीं की जा सकेगी। इतना ही नहीं, क्षेत्रवार दुकानदारों को अलग-अलग रंग का ‘कलर कोड’ लागू करना होगा, ताकि किसी भी वारदात के बाद यह आसानी से पता लगाया जा सके कि हथियार किस दुकान या इलाके से खरीदा गया था। पुलिस का मानना है कि इससे आरोपियों तक पहुंचना और गिरफ्तारी करना आसान होगा।
बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सिटी एसपी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अब ई-कॉमर्स कंपनियों को पत्र लिखकर ऑनलाइन चापड़ की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी करेगी।
जमीनी स्तर पर लागू होगी नई व्यवस्था......
पुलिस की इस नई योजना को जमीन पर उतारने के लिए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानदारों और ठेका विक्रेताओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल चापड़ हमलों पर लगाम लगाने के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.