Champai Soren : झारखंड के नवनिर्माण के लिए युवा आगे आएं... बीजेपी की सरकार बनते ही भरे जाएंगे सारे रिक्त पद.....


Publish Date: Thu, 17 Oct 2024 09:49 AM (IST)


 

जमशेदपुर : युवा शक्ति के कंधों पर किसी भी राज्य तथा राष्ट्र का भविष्य होता है। मात्र 24 साल पुराने हमारे झारखंड राज्य को लेकर आपके मन में कई सपने, उम्मीदें एवं आकांक्षाएं होंगी।

आप में से कई साथी अपने परिवार, समाज, राज्य तथा राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्था की वजह से मजबूर हैं। आपकी परेशानियों तथा आपके मुद्दों को हमने करीब से देखा एवं समझा है।

पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास हेतु काम किया है। हमेशा, हर किसी के मुद्दों/ शिकायतों को सुनने तथा उनका समाधान तलाशने के लिए प्रयासरत रहा हूँ। हमारे कार्यकाल में दर्जनों डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों का निर्माण शुरू किया गया था।

हमारे पांच महीनों के अल्पकालिक कार्यकाल के दौरान शुरू की गई विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने की जद्दोजहद ने ना सिर्फ आपको, बल्कि मुझे भी खासा निराश किया है।

भारतीय जनता पार्टी में, जब हम परिवर्तन की बात करते हैं, तब हमारा मकसद सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन लाना है। हमलोग एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जहाँ क्लर्क से लेकर सीएम तक, हर कोई आपकी शिकायतों को सुने एवं पूरी ईमानदारी के साथ उन पर कार्रवाई करे।

आइये, साथ मिलकर हम एक ऐसी सरकार बनाते हैं, जो कैलेंडर बना कर, पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पुरा करवाएगी। एक ऐसी व्यवस्था बनाते हैं, जिसमें सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन हो, तथा पेपर लीक एवं भ्रष्ट्राचार का कोई स्थान ना रहे।

भाजपा की सरकार आने के तुरंत बाद 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि वैसे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें, जो किसी कारणवश नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते।

आपमें से कई लोग पहली बार वोट देंगे। उन युवा साथियों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाएं।

आइये, साथ मिल कर एक "नया झारखंड" बनाते हैं, उन लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, जिन्होंने इस नए राज्य के साथ अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.