आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 10:44 AM (IST)


 

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला बाइक सवार चेन स्नैचरों का शिकार हो गई। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों अपराधी हेलमेट पहनकर बाइक से आए थे। महिला के पास पहुंचते ही उन्होंने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई और आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करना फिलहाल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों के भागने के संभावित मार्गों की पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने, सुनसान स्थानों पर अकेले टहलने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.